एजिपुरा। बेंगलुरु के एजिपुरा में एक बड़ा हादसा हुआ है। एजिपुरा में एक घर में धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में तीन और मकान आ गए। कुल 4 मकान इस ब्लास्ट की वजह से गिर गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। बेंगलुरु इमारत हादसा के बारे में जानकारी देते हुए राज्य के गृह मंत्री ने कहा, 'इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। 5 लोग उसी इमारत में रहते थे और 1 पड़ोसी था। इमारत के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर जो सिलिंडर थे, उनमें गैस नहीं थी। इसलिए सिलिंडर के फटने से ब्लास्ट हुआ ऐसा प्रतीत नहीं होता। ब्लास्ट की वजह जानने के लिए जांच शुरू हो गई है। र्नाटक के विकास मंत्री के जे जॉर्ज ने घटनास्थल पर पहुंचकर मरनेवालों के प्रति दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों के परिवार को हम 5 लाख रुपये की मदद देंगे। घायलों को 50,000 की मदद राशि दी जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक बच्ची के माता-पिता की मृत्यु हो गई है। बच्ची को मलबे में से सकुशल निकाल लिया गया। अब इस बच्ची को राज्य सरकार गोद लेगी और उसका सारा खर्चा उठाएगी।
Monday, 16 October 2017
- Blogger Comments
- Facebook Comments
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment